जमशेदपुर, दिसम्बर 27 -- पटमदा। जमशेदपुर प्रखंड-04 की जिला पार्षद प्रभावती दत्ता ने शुक्रवार को एमजीएम थाना क्षेत्र के पलासबनी गांव में 15वें वित्त आयोग से स्वीकृत पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया। करीब 11 लाख रुपये की लागत से यह सड़क एनएच-18 से नगेन माझी के घर तक लगभग 800 फीट लंबाई में बनाई जाएगी। जिला पार्षद प्रतिनिधि सह झामुमो नेता पिंटू दत्ता ने बताया कि सड़क निर्माण से ग्रामीणों के आवागमन में काफी सुविधा होगी और बारिश के मौसम में होने वाली परेशानी से भी राहत मिलेगी। शिलान्यास कार्यक्रम में पंसस भरत लोहरा, ग्राम प्रधान भरत लोहरा, झामुमो पंचायत अध्यक्ष नगेन सोरेन, रवि धीवर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.