गढ़वा, मार्च 10 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सोमवार को समाहरणालय परिसर में जेएसएलपीएस की ओर से संचालित पलाश मार्ट में पलाश हर्बल गुलाल बिक्री-सह-प्रदर्शनी केंद्र का उद्घाटन जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त शेखर जमुआर और पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। यह प्रदर्शनी-सह-बिक्री होली के मद्देनजर 13 मार्च तक रहेगी। प्रदर्शनी में समूह के दीदी के द्वारा निर्मित पलाश हर्बल गुलाल और झारखंडी मिठाइयों को प्रदर्शित किया गया। हर्बल अबीर व गुलाल में अरारोट, गेंदा फूल, हल्दी और पलाश फूल का प्रयोग किया जा रहा है। उसका त्वचा पर कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ता। यह होली के त्योहार को और भी रंगीन और सुरक्षित बनाता है। पलाश हर्बल गुलाल विभिन्न रंगों में उपलब्ध है। उक्त अवसर पर उपायुक्त ने झारखंडी व्यंजन जैसे रागी का लड्डू, गुड का लड्डू, खजूर का स्वाद लेते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.