सिमडेगा, जनवरी 8 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सिविल कोर्ट परिसर में गुरुवार को जेएसएलपीएस के तत्वावधान में पलाश दीदी कैफे का शुभारंभ किया गया। कैफे का उद्घाटन पीडीजे राजीव कुमार सिन्हा, डीसी कंचन सिंह, एडीजे नरंजन सिंह, एसडीजेएम निताशा बरला, प्राधिकार की सचिव मरियम हेमरोम, सुभाष बाड़ा द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। मौके पर स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष रमेश कुमार श्रीवास्तव, डीपीएम जेएसएलपीएस सुश्री शांति मार्डी सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। बताया गया कि पलाश दीदी कैफे के माध्यम से स्वंय सहायता समूह से जुड़ी दीदियों को आजीविका का सशक्त माध्यम मिलेगा। वहीं लोगों को स्वच्छ, पौष्टिक और पारंपरिक झारखंडी व्यंजन उपलब्ध होंगे। मौके पर डीसी कंचन सिंह ने कैफेटेरिया में उपलब्ध सभी व्यंजनों की सूची एवं रेट चार्ट प्रदर्शित करने का...