रांची, दिसम्बर 8 -- बुंडू, संवाददाता। बुंडू अनुमंडल कार्यालय परिसर में सोमवार को स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित 'पलाश दीदी कैफे' का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। एसडीएम किष्टो कुमार बेसरा ने कैंटीन का उद्घाटन किया। एसडीएम ने कहा कि इस कैंटीन के खुलने से अनुमंडल कार्यालय आनेवाले आम लोगों को स्वच्छ और सुलभ खानपान की सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि स्थानीय दीदी बहनों द्वारा संचालित यह कैफे आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। उद्घाटन के दौरान कई पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...