देवघर, जनवरी 26 -- देवघर,प्रतिनिधि। देवघर कॉलेज परिसर में आयोजित पलाश आजीविकोत्सव सरस मेला-2026 का उद्घाटन रविवार को सूबे के जल संसाधन विभाग,अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री हफीजुल हसन, सारठ विधायक उदय शंकर सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष किरण कुमारी, बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ.मुन्नम संजय एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। ज्ञात हो कि यह सरस मेला 25 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित की जा रही है। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों की दीदियों द्वारा इस मेले में अपना स्टॉल लगाया गया है। साथ ही दीदियों द्वारा हस्तनिर्मित सामग्रियों की बिक्री भी की जा रही है एवं विभिन्न राज्यों की खान-पान, वेशभूषा, कला- संस्कृति देखने को मिल रही है। मौके पर मुख्य अतिथि सह जल संसाधन विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री हफीजुल हसन ने संबो...