बेगुसराय, अप्रैल 6 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। युवा कांग्रेस व एनसयूआई की ओर से आयोजित पलायन रोको नौकरी दो पदयात्रा 22वें दिन बेगूसराय पहुंचेगी। इसमें लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी, कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार आदि शिरकत करेंगे। यह पदयात्रा पनहास स्थित आईटीआई मैदान से शुरू होगी। इसमें सुभाष चौक के पास राहुल गांधी होंगे। कपस्या चौक के पास नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे। पदयात्रा के क्रम में करीब दो किलोमीटर तक शामिल रहेंगे। राहुल गांधी उलाव हवाई अड्डा पर हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। पदयात्रा में शामिल होने के बाद वे फिर हेलीकॉप्टर से रवाना हो जाएंगे। उपर्युक्त जानकारी एआईसीसी के सचिव सह बिहार प्रभारी देवेन्द्र यादव, एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश ग़रीब दास और कांग्रेस के ज़िला अध्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.