प्रयागराज, दिसम्बर 13 -- प्रवीण सांस्कृतिक मंच की ओर से आयोजित प्रवीण स्मृति नाट्योत्सव के तहत शनिवार को नाटककार भिखारी ठाकुर लिखित नाटक 'गबरघिचोर' का मंचन किया गया। नाटक की परिकल्पना व निर्देशन बिजयेंद्र कुमार टॉक का रहा। इस मौके पर कलाकारों ने सशक्त संवाद और बेजोड़ अभिनय से ग्रामीण समाज का पलायन, स्त्री की विवशता और नैतिकता के गहरे सवालों की जीवंत प्रस्तुति की। 'गबरघिचोर' नाटक का कथानक ग्रामीण यथार्थ को उजागर करता है। मंच पर दिखाया गया कि रोजगार की तलाश में पुरुष शहरों की ओर किस तरह पलायन कर रहे हैं। वहीं गांव में अकेली रह जाती है उपेक्षित स्त्री जो खेत-खलिहानों में मेहनत कर जीवन यापन करती है। सामाजिक विसंगितियों और नैतिक पतन के बीच वह समाज के तानों और परिस्थितियों की मार झेलती है। इस बीच एक महिला का गांव के एक मनचले युवक से संबंध बन जा...