सहारनपुर, जनवरी 9 -- चिलकाना, संवाददाता। नगर के वार्ड संख्या सात में एक परिवार द्वारा पलायन के पोस्टर लगाए जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जांच का आश्वासन दिए जाने पर पीड़ित परिवार ने पोस्टर हटा लिए। चिलकाना के मेन बाजार निवासी सुशीला देवी पत्नी स्व. नरेश चंद गोयल ने थाना चिलकाना में लिखित शिकायत देकर आरोपियों खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि उनके घर के सामने अवैध अतिक्रमण कर नाली बंद कर दी गई है तथा स्लैब डाल दिया गया है, जिससे उन्हें आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। सुशीला देवी ने चेतावनी दी थी कि यदि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह परिवार सहित पलायन करने को मजबूर होगी। पीड़िता ने बताया कि वह किडनी की गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं और ईलाज के लिए नियमित रूप से ...