देहरादून, दिसम्बर 11 -- देहरादून। अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस के अवसर पर दून लाइब्रेरी में आरएस टोलिया के बैनर तले उत्तराखंड @25 : लुकिंग बैक-लुकिंग फारवर्ड विषय पर एक महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र और भारतीय लोक प्रशासन संस्थान की साझा पहल थी। इस अवसर पर राज्य की स्थापना के 25 वर्षों की विकास यात्रा, नीतिगत चुनौतियां, पलायन, शिक्षा, पर्यावरण, संस्कृति और भविष्य की दिशा पर विशेषज्ञों ने विस्तार से विचार रखे। इस अवसर पर उत्तराखण्ड में पूर्व मुख्य सचिव स्व. डॉ आरएस टोलिया को श्रद्धांजलि भी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...