पलामू, दिसम्बर 11 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन स्थित कार्यालय कक्ष में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी से मुलाकात कर पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत निर्माणाधीण राष्ट्रीय राजमार्गो की प्रगति पर चर्चा की। सांसद ने पलामू संसदीय क्षेत्र के दोनों जिले यथा पलामू एवं गढ़वा के समग्र सड़क विकास, कनेक्टिविटी विस्तार तथा उच्च गुणवत्ता वाले राजमार्गों के निर्माण से जुड़े कई विषयों पर चर्चा करते हुए परियोजनाओं के निर्माण की मांग की। परियोजनाओं के डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) शीघ्र तैयार करने तथा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से उन्हें प्राथमिकता सूची में शामिल करने का अनुरोध किया गया है। सांसद के निजी सचिव अलख दूबे ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-139 (...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.