पलामू, जनवरी 5 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू में चालू वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक 26,555 छात्राओं को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ दिया गया है। इस योजना के तहत वर्ग आठवीं से 12वीं में अध्ययनरत छात्राओं समेत 18 से 19 आयु वर्ग के किशोरियों को इसका लाभ दिया जाता है। इस योजना के तहत वर्ग 8वीं और 9वीं में अध्ययनरत छात्राओं को 2500 रुपए, वर्ग 10वीं से 12वीं की छात्राओं को 5 हजार तथा 18 से 19 आयु वर्ग के किशोरियों को एक मुश्त 20 हजार रूपए का लाभ मिलता है। पलामू जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान ने बताया कि चालू वित्त वर्ष में जिले में 62 हजार लाभुकों को इस योजना का लाभ देने का लक्ष्य निर्धारित है। इस वर्ष ई-विद्या वाहिनी पोर्टल के माध्यम से छात्राओं का आवेदन भरना है। उन्होंने कहा कि अभी तक 38,720 आवेदन संबंधित परियोजना के सी...