पलामू, नवम्बर 14 -- मेदिनीनगर। दिल्ली में हुए बम विस्फोट के बाद झारखंड स्थापना दिवस के 25 वीं वर्षगांठ और भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर रांची में होने वाले वीआईपी आगमन को देखते हुए पलामू पुलिस प्रशासन सतर्क है। पलामू एसपी रीष्मा रमेशन के निर्देश पर जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। गुरुवार की रात में होटल, लॉज, बस-स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मुख्य मार्गों पर वाहनों की चेकिंग तेज कर दी गई है। दूसरे राज्यों से आने-जाने वालों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। भीड़ वाले इलाकों में सादे लिबास में पुलिसकर्मियों की तैनाती बढ़ाई गई है। एसपी ने सभी थाना प्रभारी को हाई अलर्ट पर रहने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की तत्काल जानकारी उच्चाधिकारियों को देने का निर्देश दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.