पलामू, मार्च 16 -- मेदिनीनगर। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष एवं डुमरी विधानसभा के विधायक जयराम महतो जल्द पलामू दौरे पर आएंगे। इस क्रम में वे सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे। मोर्चा के पलामू जिला अध्यक्ष दिलीप मेहता ने प्रेस को बताया कि शनिवार को जयराम महतो से मुलाकात कर पलामू में सदस्यता अभियान शुरुआत करने का उन्होंने आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि पूरे राज्य में शीघ्र सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। पलामू से सदस्यता अभियान की शुरुआत की जाएगी। मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता ओंकार नाथ जायसवाल, डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र से मोर्चा के नेता अनिकेत मेहता, पलामू जिला सचिव विकास यादव, गढ़वा जिला सचिव सह जिला अध्यक्ष प्रभारी विकास पासवान आदि मौके पर मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.