पलामू, अगस्त 27 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश सचिव दिलीप पांडेय ने पलामू प्रमंडल वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले के लिए पलामू में रिम्स-2 की स्थापना करने की मांग सरकार से की हे। उन्होंने कहा कि आज पलामू प्रमंडल के मरीजों को गंभीर बीमारी की स्थिति में रांची तक लंबा सफर तय करना पड़ता है। अक्सर हालात इतने गंभीर हो जाते हैं कि मरीज एम्बुलेंस में ही दम तोड़ देते हैं। यह पूरे प्रमंडल की उपेक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की बड़ी विफलता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि रांची में रिम्स-2 खोलने का निर्णय पलामू, गढ़वा और लातेहार जैसे पिछड़े जिलों के साथ अन्याय होगा। राजधानी पहले से ही सुविधाओं से संपन्न है,जबकि पलामू प्रमंडल लंबे समय से उपेक्षित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.