पलामू, जनवरी 7 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला मे न्युनतम और अधिकतम तापमान मे लगातार गिरावट हो रहा है। इसी दौरान इस वर्ष का सबसे ठंड रात के रूप मे बुधवार की तड़के सुबह को दर्ज किया गया है। बुधवार की तड़के सुबह मे पलामू की न्यूनतम तापमान गिरकर 4.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जबकि अधिकतम तापमान भी गिरकर 23 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। ठंड बढ़ने से बच्चे और बुजुर्गों की परेशानी बढ़ गई है। अस्पतालों मे ठंड लगने से उल्टी और दस्त के मरीज बढ़ गए हैं। पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ महेंद्र कुमार प्रसाद ने बताया कि ठंड बढ़ने से अस्पताल मे ठंड लगने से उल्टी और दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने लोगो को ठंड से बचने के लिए हमेसा तीन स्तर कपड़ा पहनने की सलाह दिया। सुबह मे घरों से देर से निकलने, बहुत ज्यादा...