पलामू, मार्च 12 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू में सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर बर्खास्त किये गए 251 अनुसेवकों में सेवा में रहते 150 अनुसेवकों ने विभिन्न बैंकों से लोन ले रखा है। सेवा से बर्खास्त होने के बाद बैंकों में लोन चुकता कैसे करेंगे इसे लेकर अनुसेवक काफी परेशान हैं। अनुसेवकों को समझ में नहीं आ रहा है कि एक तरफ नौकरी भी चली गई और दूसरी तरफ बैंकों से लोन सिर पर है। नौकरी चले जाने के बाद अनुसेवकों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बर्खास्त किये गए अनुसेवक सकेन्द्र शुक्ला और विनय कुमार मेहता ने कहा कि वह नौकरी में रहते हुए अपनी पुत्री की शादी के लिए बैंक से लोन लिया है। अब समझ में नहीं आ रहा है कि नौकरी चले जाने बाद बैंक से लिये गए लोन को कैसे भर पायेंगे। जहांगीर अंसारी, वुन्नी प्रसाद सिन्हा, नागेंद्र कुमार ने कहा कि वे सभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.