पलामू, अक्टूबर 21 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने कहा कि पलामू जिले में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। हत्या, लूट, चोरी, दुष्कर्म जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। पुलिस-प्रशासन अपराध रोकने के बजाय भ्रष्टाचार को संरक्षण देने में लिप्त है। अगर 28 अक्तूबर तक अपराध व भ्रष्टाचार पर नियंत्रण की दिशा में सार्थक पहल शुरू नहीं हुई तो छठ पूजा के बाद पलामू बंद बुलाकर व्यापक जनआंदोलन की शुरुआत की जाएगी। पूर्व मंत्री जिले के अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को पलामू परिसदन में प्रेसवार्ता कर उक्त जानकारी दी। पूर्व मंत्री ने कहा कि बढ़ते अपराध के कारण प्रदेश की हेमंत सोरेन सरकार की साख पर भी प्रश्नचिह्न लग गया है। 19 अक्तूबर को चैनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई हत्या झकझोर दिया है। पांकी में झामुमो के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.