पलामू, नवम्बर 28 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला मुख्यालय सिटी सह मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में सभी सार्वजनिक स्थानों पर अबतक अलाव की व्यवस्था नहीं हो सकी है। इसके कारण राहगीर, दैनिक मजदूर, रिक्शा चालक, ऑटो चालक और आम व्यवसायी व नागरिक ठंड से ठिठुरने लग रहे हैं। पलामू में देर रात में भी ट्रेनों व बसों का आवागमन बना रहता है जिसके कारण रात में भी यात्रियों का आवाजाही बनी रहती है। जरूरी काम से रात में बाहर निकलने के लिए मजबूर लोगों को ठंड में ठिठुरना पड़ रहा है। प्रतिदिन शहर में काम करने आने वाले लोग, विशेषकर दैनिक मजदूरी और रिक्शा चालक, ऑटो चालकों को ठंड के कारण मुश्किल स्थिति का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोग किसी तरह ठंड को बर्दाश्त कर रहे है। पलामू में पिछले तीन दिनों से न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। ठंड से आम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.