पलामू, दिसम्बर 9 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू में वित्तीय वर्ष 2024-25 पोस्ट मैट्रिक के 37,120 छात्र-छात्राओं का छात्रवृत्ति लंबित है। विभाग के पास आवंटन उपलब्ध नहीं होने के कारण पोस्ट मैट्रिक के विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति भुगतान नहीं हो पा रा है। जबकि जिला कल्याण पदाधिकारी ने विभाग से 52 करोड़ रुपए की मांग की है। छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं होने से ओबीसी छात्र-छात्राओं की आर्थिक परेशानी बढ़ गई है। वहीं पठन-पाठन भी असर पड़ रहा है। वहीं चालू वित्त वर्ष में पोस्ट मैट्रिक के छात्रवृति आवेदन के लिए ई-कल्याण पोर्टल खुला हुआ है। पलामू के जिला कल्याण पदाधिकारी प्यारे लाल ने 10 नवंबर 2025 को आदिवासी कल्याण आयुक्त रांची को पत्र लिखकर ओबीसी के पोस्ट मैट्रिक के छात्र-छात्राओं के लंबित छात्रवृति भुगतान करने के लिए राशि की मांग की है,परंतु अभी तक आ...