पलामू, नवम्बर 5 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। ठंड से बचाव के लिए गरीबों को कंबल वितरण की प्रक्रिया पलामू में अबतक शुरू नहीं हुई है। पिछले साल पलामू जिले में करीब 52 हजार गरीब के बीच कंबल वितरण किया गया था। वर्ष 2023 और 2024 की ठंड में कंबल वितरण के लिए राज्य सरकार ने प्रदेश स्तर पर ही खरीदारीकर जिले को आवंटित किया था। पलामू में नवंबर की शुरुआत के साथ ही ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह में अच्छी ठंड लग रही है, दो दिनों से रात में एक कंबल की ठंड पड़ने लगी है। परंतु अभी तक जिले में गरीब, असहाय, वृद्ध, दिव्यांगों के बीच कंबल वितरण की दिशा में कोई पहल शुरू नहीं हुई है। जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग को इस बारे में अबतक कोई जानकारी नहीं है। पलामू जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक नीरज कुमार ने बताया कि अभी तक राज्य की ओर से गरीब, असहायों के बीच क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.