पलामू, जनवरी 6 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। भारतीय पुलिस सेवा के 2012 बैच के अधिकारी किशोर कौशल ने बुधवार को पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) का पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के उपरांत मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि पलामू क्षेत्र में पुलिस प्रशासन का संचालन टीम भावना और समन्वय के साथ किया जाएगा, ताकि कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके। डीआईजी ने कहा कि विधि-व्यवस्था का प्रभावी संधारण, आपराधिक घटनाओं की रोकथाम तथा किसी भी घटना के घटित होने पर उसका तत्काल, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण उद्भेदन उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। क्षेत्र में संचालित सभी पुलिस अभियानों को निरंतर और परिणामोन्मुख बनाए रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस के समक्ष मौजूद चुनौतियों को गंभीरता से समझते हुए उनके समाधान के लिए ठोस रणनीति के साथ...