पलामू, दिसम्बर 20 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शनिवार को पाटन व पंडवा प्रखंड में छह धान क्रय केंद्र का उदघाटन किया। सहदेवा, हिसरा-बरवाडीह, सेमरी, सतौवा, उताकी और छेछौरी में धान क्रय केंद्र का उदघाटन करते हुए किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदने की प्रक्रिया शुरू की। उदघाटन के दौरान वित्त मंत्री ने पलामू जिले में 2 लाख क्विंटल धान क्रय करने का लक्ष्य निर्धारित है जिसपर लगभग 49 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। धान अधिप्राप्ति योजना का उद्देश्य न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान क्रय के माध्यम से बाजार में धान के मूल्य को स्थिरता प्रदान करना तथा किसानों की आय में वृद्धि करना है। पलामू जिले में अभी तक 63 अधिप्राप्ति केंद्र खोले गए हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि खरीफ विपणन मौसम 2025-26 में झारखंड सरकार ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.