पलामू, मई 7 -- झारखंड में पलामू जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के पांकी थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि पांकी-मेदिनीनगर पथ पर मंगलवार की रात कार और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसके बाद कार ने वहां से गुजर रहे एक बाईक पर सवार दो युवक युवराज सिंह और श्याम दयाल सिंह को भी अपनी चपेट में ले लिया। इससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। मिली जानकारी कार में चार पुरूष, दो महिला एवं दो छोटे बच्चे सवार थे। इसमें गुलाबी यादव और कर्म दयाल यादव की मौत हो गई। कार पर सवार अन्य लोग घायल हैं। सूत्रों ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.