पलामू, अक्टूबर 22 -- पमेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर सहित अन्य शहर व कस्बे में सामाजिक संगठन दिवाली के बाद छठ महोत्सव की तैयारी में जुट गए हैं। घाट पर सूर्योपासकों को समुचित सहयोग प्रदान करने की पहल की जा रही है। हुसैनाबाद के काजरात स्थित श्री सूर्य मंदिर परिसर में छठ मेला की तैयारी भी शुरू हो गई है। काजरात की छठ पूजा सेवा समिति के सदस्यों ने बुधवार को बैठक कर महोत्सव का आयोजन व्यापक रूप से करने की रूपरेखा तैयार की गई। पलामू जिले के हुसैनाबाद प्रखंड में कजरात गांव का सूर्यमंदिर झारखंड एवं बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र में कररबार नदी के तट पर स्थित है। छठ महोत्सव को लेकर सर्वसम्मति से काजरात छठ पूजा सेवा समिति का पुनर्गठन करते हुए अध्यक्ष धनंजय राम को चुना गया। उपाध्यक्ष गोविंद पासवान, सचिव ललन मेहता, उप सचिव न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.