पलामू, मार्च 16 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चालू वित्त वर्ष 2024-25 समाप्त होने में 15 दिन शेष हैं। जिले में अभी भी 39405 बच्चों को स्कूली पोशाक, स्वेटर, जूता-मोजा की राशि नहीं मिल पाया है। 31 मार्च के पहले तक बच्चों को राशि नहीं मिली तो राशि सरेंडर कर जाएगा। गत वर्ष भी पोशाक मद की एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि सरेंडर करनी पड़ी थी। संपर्क शिक्षा अभियान के एपीओ राजेश कुमार ने बताया कि अभी तक जिले के 87.29 प्रतिशत बच्चों को पोशाक मद की राशि मिल पाया है। जिले में 2564 स्कूल संचालित हैं। चालू वर्ष में वर्ग एक से आठवीं तक के 3,09948 बच्चों को स्कूली पोशाक, स्वेटर, जूता-मोजा की राशि देना है, जिसमें अभी तक 2,70,543, बच्चों को ही रााशि मिल पाया है। वर्ग एक और दो 77314 बच्चों की राशि संबंधित स्कूलों के एसएमसी के खाते में राशि हस्तांरित कर दिया गया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.