पलामू, जुलाई 23 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। लगातार बारिश के कारण पलामू खरीफ फसलों की खेती पर प्रतिकूल असर पड़ा है। जिले में अबतक महज 10.45 फीसदी धनरोपनी हुई है। बारिश हो जाने के कारण किसानों की परेशानी बढ़ी हुई है। धान के बिचड़े सड़ गए हैं। इसके कारण नया बिचड़ा लगाने वाले किसान काफी परेशानी में हैं। उनके धान के बिचड़े अबतक तैयार नहीं हो पाए हैं। पलामू जिले में इस वर्ष भी 51 हजार हेक्टेयर में धान की फसल लगाने का लक्ष्य है। अबतक 5331 हेक्टेयर में धान की फसल अबतक लगाई जा सकी है। जिला कृषि दीपक कुमार के अनुसार अधिक बारिश के कारण यह स्थिति पैदा हुई है। परंतु किसान तेजी से धानरोपनी कर रहे हैं। इससे आच्छादन लक्ष्य पूरा होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि जून में 285 मिलीमीटर बारशि हुई है जबकि सामान्य वर्षापात 152.4 मिलीमीटर है। इसी प्रकार जुलाई में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.