लातेहार, फरवरी 20 -- गारू प्रतिनिधि। पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के महत्वपूर्ण बारेसांड़ वन क्षेत्र में नए रेंजर तरुण कुमार सिंह को अतिरिक्त प्रभार दिए जाने के बाद स्थानीय ग्रामीणों का विरोध दूसरे दिन भी जारी रहा। लाटु ग्राम में सैकड़ों ग्रामीणों ने बैठक कर एक स्वर में उनके पदस्थापन का विरोध जताया। इस दौरान भ्रष्टाचार रेंजर वापस जाओ के नारे भी लगाए गए। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व के सात वर्षों के कार्यकाल से वे पहले ही असंतुष्ट रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि तरुण कुमार सिंह की नियमित पोस्टिंग चाईबासा वन प्रमंडल के आनंदपुर क्षेत्र में है, जो बारेसांड़ से लगभग 300 किलोमीटर दूर स्थित है। ऐसे में इतनी दूर से अतिरिक्त प्रभार संभालने पर वन क्षेत्र की सुरक्षा और वन्यजीवों की निगरानी प्रभावित होने की आशंका है। बारेसांड़ रेंज पीटीआर का अत्यंत सं...