पलामू, जनवरी 11 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी एक्ट (मनरेगा) बचाओ संग्राम के तहत रविवार को पलामू जिला कांग्रेस अध्यक्ष बिमला कुमारी के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने एकदिनी उपवास किया। मेदिनीनगर सिटी के टाउन हॉल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपवास कर भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र की सरकार पर मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर करने के प्रयास का विरोध किया। बिमला कुमारी ने उपवास के दौरान कहा कि मनरेगा केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि करोड़ों गरीबों, मजदूरों और ग्रामीण परिवारों के लिए रोज़गार और सम्मान की गारंटी है। भाजपा सरकार ने मनरेगा की बजट में कटौती, मजदूरी भुगतान में देरी और इसके मूल स्वरूप से लगातार छेड़छाड़ कर गरीबों के अधिकारों पर हमला किया ह...