पलामू, फरवरी 1 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने रविवार संसद में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए देश के आर्थिक विकास की तेज गति बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया है। संकल्प को साधने के लिए उन्होंने मंझले स्तर के शहरों में भी औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर व मानवीय सुविधाओं का विकास का प्रावधान किया है जिसका फायदा पलामू जैसे जिले को भी प्रत्यक्ष रूप से मिलने की संभावना बन गई है। मुंबई स्थित इंडियन इंस्‍टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्‍नोलॉजी को देश के 15 हजार माध्‍यमिक विद्यालयों और 500 महाविद्यालयों में एनीमेशन, विजुअल, इफेक्टस, गेमिंग और कॉमिक्स कंटेंट क्रिएटर लैब स्‍थापित करने में सहायता प्रदान करने का प्रस्‍ताव किया गया है। इसका फायदा पलामू प्रमंडल के बड़े कॉलेज और माध्यमिक स्कूलों को मिल सकता है। बजट में प्रस्...