पलामू, फरवरी 21 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के नौ सरकारी स्कूलों में पेयजल संकट को देखते हुए झारखंड शिक्षा परियोजना के तहत नौ स्कूलों में चापाकल लगाया जा रहा है। इससे बच्चों को गर्मी के दिनों में पेयजल संकट से जूझना नहीं पड़े। जिन स्कूलों में नलकूल की सुविधा नहीं है, वैसे स्कूलों के बच्चे खासकर गर्मी के दिनों में पेयजल के लिए गांवों में भटकते रहते हैं। चापाकल लग जाने से बच्चों को स्कूल कैंपस में पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। पलामू समग्र शिक्षा अभियान के सहायक अभियंता निशांत कुमार ने बताया कि जिन स्कूलों में नलकूप अर्थात चापाकल लगाया जाना है,उ न स्कूलों में बोरिंग का काम शुरू हो गया है। धनबाद निवासी मो. नसीम को टेंडर मिला है। प्रति स्कूल 81 हजार 575 रुपए की लागत से नलकूप लगाया जा रहा है। नौ स्कूलों में सात लाख, 50 हजार 456 रुपए खर्च ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.