पलामू, फरवरी 6 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के 46 पंचायत टीबी मुक्त घोषित हुए है। संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों ने टीबी मुक्त होने से सम्बन्धित विवरणों को टीबी विभाग को सुपुर्द कर दिया है। टीबी मुक्त पंचायतों की घोषणा विभाग जल्द करेगा। जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ रजी अहमद ने बताया कि पलामू के 46 पंचायत प्रतिनिधियों ने टीबी मुक्त से संबंधित विवरणी 1 टीबी विभाग को सुपुर्द किया है। विवरणी 2 के दूसरे चरण में सिविल सर्जन, मेडिकल ऑफिसर, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी और डीपीआरओ द्वारा संयुक्त रूप से घोषित पंचायतों के प्रतिवेदन की जांच की जाएगी। जांच में सही पाए जाने पर 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस पर इन पंचायतों को गांधी जी की ब्रॉन्ज मूर्ति प्रदान कर टीबी मुक्त घोषित किया जाएगा। अगले कड़ी में पुनः एक वित्तीय वर्ष बाद इनका मूल्यांकन होगा और अहर्ता पूरी कर...