पलामू, मार्च 1 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। उपायुक्त शशि रंजन ने शुक्रवार को मत्स्य कृषकों को वेद व्यास आवास आवंटित करने के लिए लाभुकों के चयन के लिए चयन समिति के सदस्यों के साथ विमर्श किया। 23 लाभुकों को वेद व्यास आवास आवंटित किए जाने का निर्णय लिया गया। वित्तीय वर्ष 2024-25 में वेद व्यास आवास निर्माण योजना अंतर्गत सामान्य कैटेगरी में 20 एवं अनुसूचित जाति कैटेगरी में 3 का लक्ष्य जिले को प्राप्त था। इसके आलोक में आवेदन प्राप्त कर योग्य लाभुकों का चयन किया गया। अनुसूचित जनजाति वर्ग के मत्स्य पालक का भी सामान्य कैटेगरी से आवास निर्माण कराने का निर्णय लिया गया। उपायुक्त मत्स्य कृषकों को आवास योजना का लाभ सहजता से देना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। हिन्दुस्तान अखबार ने बोले पलामू अभियान के क्रम में मत्स्य पालकों की समस्याओं को नौ फरवरी के अंक म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.