पलामू, दिसम्बर 15 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के छह पैक्स और व्यापार मंडल में सोमवार को खरीफ वर्ष 2025-26 में धान की खरीददारी शुरू हो गई है। इस वर्ष दो लाख क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। धान की खरीददारी करने के लिए 63 पैक्स बनाया गया है। चैनपुर व्यापार मंडल में धान केंद्र का उदघाटन डालटनगंज के विधायक आलोक चौरसिया और जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कू ने संयुक्त रूप से किया। चैनपुर प्रखंड के पूर्वडीहा, तरहसी प्रखंड के सेलारी, टरिया, सतबरवा के धावाडीह, हुसैनाबाद व्यापार मंडल, पांकी पूर्वी पैक्स लिमिटेड में धान केंद्र का उदघाटन किया गया। चैनपुर व्यापार मंडल में धान केंद्र का उदघाटन करते हुए विधायक आलोक चौरिसया ने कहा कि इस वर्ष पलामू में धान की अच्छी फसल हुई है। सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों से धान की ...