पलामू, जनवरी 29 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। लोकसभा में पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने गुरुवार को नियम 377 के तहत आंगनवाडी सेविकाओं एवं सहायिकाओं की लंबे समय से उनकी सेवाओं और समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। सांसद ने सेवा नियमितीकरण, मानदेय में यथोचित संशोधन एवं उसका समय पर भुगतान सुनिश्चित करने, पेंशन, भविष्य निधि, ग्रेच्युटी तथा बीमा जैसी सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं प्रदान करने की मांग की। सांसद ने स्पीकर के माध्यम से भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्री से शीघ्र पहल करने की मांग की। सांसद ने कहा कि एकीकृत बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) योजना के अंतर्गत कार्यरत आंगनवाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं के द्वारा लंबे समय से उनकी सेवाओं के नियमितीकरण, मानदेय में यथोचित संशोधन तथा उसका समय पर भुगतान सुनिश्चित करने, पेंशन, भविष्य निधि, ग्रेच्युटी एवं बीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.