रांची, जनवरी 7 -- चान्हो, प्रतिनिधि। पलामू जिले के 251 बर्खास्त अनुसेवकों का जत्था बुधवार को चान्हो प्रखंड पहुंचा। अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने के लिए इन लोगों ने तीन जनवरी को पलामू से पैदल यात्रा शुरू की है। यह यात्रा लगभग 180 किमी लंबी है, जो आठ जनवरी को रांची में समाप्त होगी। इस यात्रा का नेतृत्व राकेश कुमार ठाकुर कर रहे हैं। अनुसेवकों ने बताया कि वर्ष 2017 में उनकी नियुक्ति झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार हुई थी, लेकिन विज्ञापन में तकनीकी त्रुटि होने के कारण उनकी सेवा समाप्त कर दी गई। नौकरी जाने से उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर कई बार गुहार लगाई, लेकिन समाधान नहीं निकलने पर अंततः पैदल यात्रा का रास्ता अपनाया। अनुसेवकों का कहना है कि वे मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी व्यथा और सेवा बहाली की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.