धनबाद, फरवरी 7 -- बलियापुर, प्रतिनिधि। उत्पाद विभाग की टीम ने शुक्रवार को पलानी में छापेमारी कर 50 लीटर नकली अंग्रेजी शराब जब्त किया। घटना सुबह छह बजे की है। एसआइ जॉय हेंब्रम का कहना है कि टीम के वहां पहुंचते ही धंधेबाज भाग खड़े हुए। छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने एक धंधेबाज को धर दबोचा। इसके अलावा उत्पाद पुलिस ने परघा व जगनकोचा में भी छापेमारी कर भारी मात्रा में महुआ शराब व जावा महुआ नष्ट कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.