फरीदाबाद, जनवरी 7 -- फरीदाबाद/पलवल, वरिष्ठ संवाददाता। पलवल से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) तक की दूरी अब काफी कम होने वाली है। एनएचएआई की ओर से पलवल-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। परियोजना के तहत यूपी सीमा में सड़क को जहां चौड़ा किया जा रहा है। वहीं, हरियाणा सीमा में सड़क निर्माण के बीच आ रहे पेड़ों की कटाई की जा रही है। सड़क निर्माण के बाद यमुना पर प्रस्तावित नए पुल का निर्माण भी जल्द शुरू किया जाएगा। एक्सप्रेसवे के निर्माण से पलवल से नोएडा एयरपोर्ट और नोएडा एक्सप्रेसवे तक महज आधे घंटे सिमट जाएगी।इससे एक लाख लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। पलवल से अलीगढ़ करीब 72 किलोमीटर लंबा मार्ग कई वर्षों से जर्जर अवस्था है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, स्ट्रीट लाइट की कोई व्यवस्था नहीं है। रात के अंधेरे म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.