फरीदाबाद, फरवरी 9 -- पलवल, संवाददाता। शहर की हर गली, कॉलोनी और मोहल्ले को रोशन करने के लिए नगर परिषद ने बड़ी योजना बनाई है। इसके तहत 32 हजार एलईडी स्ट्रीट लाइट और 30 हाई मास्ट लाइटें लगाई जाएंगी। इस योजना पर करीब छह करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिससे शहर की तस्वीर बदलेगी। नगर परिषद और प्रशासन ने शहर में बढ़ते अंधेरे और लोगों की परेशानी को देखते हुए यह योजना तैयार की है। लंबे समय से कॉलोनियों में पर्याप्त रोशनी न होने की शिकायत मिल रही थी। अब इस योजना के लागू होने से हर इलाके में उजाला होगा और लोगों को राहत मिलेगी। अधिकारियों के अनुसार, मार्च के अंत तक अधिकतर लाइटें लगाने का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। शहर में रोशनी बढ़ाने के लिए बनाई गई इस योजना के तहत कुल छह करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें से करीब एक करोड़ रुपये नगर परिषद की ओर से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.