फरीदाबाद, जनवरी 20 -- पलवल, संवाददाता। शहर में लगातार बनी गंदगी की समस्या से निपटने के लिए नगर परिषद पलवल ने बड़ा फैसला लिया है। परिषद ने तय किया है कि अब रात के समय भी शहर में साफ-सफाई कराई जाएगी। इसका मकसद शहर को साफ, स्वच्छ और सुंदर बनाना है। विभाग का कहना है कि दिन में सफाई के बावजूद कई जगह गंदगी बनी रहती है, इसलिए यह नया कदम उठाया गया है। नगर परिषद ने शहर में व्याप्त गंदगी को खत्म करने के लिए एक मास्टर प्लान तैयार किया है। निचली कॉलोनियों से लेकर पॉश इलाकों तक गंदगी फैली हुई है। दिन में लगातार सफाई होने के बावजूद समस्या पूरी तरह खत्म नहीं हो पा रही है। इसी को देखते हुए रात में सफाई का निर्णय लिया गया है। योजना के तहत सड़कों, बाजारों और मुख्य इलाकों में रात के समय कचरा उठाया जाएगा। इससे दिन में लोगों की आवाजाही में भी परेशानी नहीं होग...