फरीदाबाद, दिसम्बर 13 -- धनंजय चौहान फरीदाबाद/पलवल। खेल सुविधाओं की कमी से जूझ रहे पलवल के खिलाड़ियों के लिए राहत की खबर है। लोक निर्माण विभाग की ओर से तीन नए स्टेडियम बनाए जाएंगे। इसकी मंजूरी मिल गई है। साथ ही प्रस्तावित बजट तैयार कर मुख्यालय भेजा गया है। नए साल पर निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। इन परियोजनाओं पर करीब 21 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे। पलवल में मुख्य रूप से नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम है, जो स्थानीय आयोजनों के लिए इस्तेमाल होता है, जबकि कई खिलाड़ी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। खेल सुविधाओं के अभाव अनेक खिलाड़ी आगे नहीं बढ़ पा रहे है। ऐसे में पीडब्ल्यूडी ने जिले में तीन नए स्टेडियम बनाने की परियोजना तैयार की है, जिसे अधिकारिक मंजूरी मिल गई हैं। इनमें लिए जमीन भी चि...