फरीदाबाद, फरवरी 3 -- पलवल। अतिक्रमण हटाने और बिजली लाइन निर्माण कार्य के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम ज्योति ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। एसडीएम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किए। आदेश के अनुसार 6 फरवरी को गांव चिरवाड़ी तथा 13 से 17 फरवरी तक गांव किशोरपुर में पंचायती जमीन और फिरनी से अतिक्रमण हटाने के दौरान बीडीपीओ प्रवीन कुमार ड्यूटी मजिस्ट्रेट रहेंगे। वहीं 400 केवी सब स्टेशन पृथला से 220 केवी सब स्टेशन हरफली तक लाइन निर्माण के दौरान 28 फरवरी तक एचवीपीएनएल के एसएसई विशाल निगम को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। संबंधित विभागों को कोर्ट स्टे और सीमांकन नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...