फरीदाबाद, दिसम्बर 24 -- पलवल। पलवल के महाराणा प्रताप भवन में जिला प्रशासन और अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आयोजन में बड़ी संख्या में उपभोक्ता, विद्यार्थी और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि उपभोक्ता किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ होते हैं। वे वस्तुओं और सेवाओं की खरीद के जरिए बाजार को सक्रिय रखते हैं, लेकिन कई बार मिलावट, नकली सामान, भ्रामक विज्ञापनों और गलत तौल-माप का शिकार हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम उपभोक्ताओं को न्याय दिलाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग और सतर्क रहना चाहिए। यदि कोई दु...