फरीदाबाद, मार्च 5 -- पलवल। जिला प्रशासन अवैध खनन और खनिज परिवहन पर सख्ती से कार्रवाई कर रहा है। वर्ष 2023 से 2025 तक जिले में अवैध परिवहन से संबंधित 117 और अवैध खनन के 31 मामले दर्ज किए गए हैं। जिला प्रशासन की टीम अवैध खनन की निगरानी कर रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। बुधवार को जारी बयान में उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने यह जानकारी दी। उपायुक्त ने बताया कि पलवल में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। बिना ई-रवाना बिल के खनिज परिवहन पर विशेष नजर रखी जा रही है। जिला खनन विभाग के अधिकारी वाहनों की नियमित जांच कर रहे हैं और चेकिंग टीम राष्ट्रीय व राज्य मार्गों पर निगरानी रख रही है। उन्होंने बताया कि खनन विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है ताकि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को रोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.