फरीदाबाद, फरवरी 4 -- पलवल। जिले की पुलिस ने आरोपियों पर शिकंजा कस दिया है। एक माह में पुलिस ने 8 इनामी, 24 उद्घोषित अपराधी और 76 बेल जंपर समेत 433 आरोपियों को गिरफ्तार किया। अभियान के दौरान हथियार, नशा, शराब और चोरी की बड़ी बरामदगी भी की गई। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के मुताबिक जिले के सभी थाना प्रभारियों और विशेष इकाइयों को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद जनवरी माह में ऑपरेशन ट्रैकडाउन और विशेष अभियानों के तहत अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर लगातार कार्रवाई की गई। इस दौरान लूट, डकैती, हत्या और जानलेवा हमले जैसे गंभीर मामलों में फरार चल रहे अपराधियों को पकड़कर जेल भेजा गया। पुलिस ने न्यायिक प्रक्रिया से बचने वाले बेल जंपरों और लंबे समय से फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। नशा तस्करी के खिलाफ अभियान में 17 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.