मथुरा, जनवरी 4 -- गोल्डन क्रिकेट क्लब के रतिराम सरपंच की स्मृति में आयोजित 39वें अंतर्राज्यीय कोसी आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को सम्पन्न हुआ। इसमें पलवल ने गुड़गांव को चार रन से हराकर ट्राफी जीत ली। शुभारंभ मुख्य अतिथि देशबंधु अग्रवाल एवं संजीव जाबिया ने टॉस उछालकर किया। पलवल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। इसमें पलवल ने तय 20 ओवर में 9 विकेट पर 120 रन बनाए। जबाब में गुड़गांव की टीम 116 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसी के साथ पलवल ने चार से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच सूरज कुंडू को दिया। मैन ऑफ द सीरीज मनोज ढलजी ओर से आशीष को दो गद्दे के रुप में दिया। बेस्ट बॉलर सूरज कुंडू चुने गए। बेस्ट बल्लेबाज पोये चुने गए। विजेता टीम पलवल को केबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी ने 1.50 लाख रूपए एवं शील्ड उप विजेता टीम गुडगांव को...