पलवल, जनवरी 3 -- फरीदाबाद से सटे हरियाणा के पलवल जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के सार्थक नतीजे सामने आए हैं। पलवल जिले के 200 गांवों और 33 वार्ड नशा मुक्त घोषित किए गए हैं। यहां युवाओं ने नशे से दूरी बना ली है। पुलिस के अनुसार, यह अभियान जन आंदोलन का रूप ले चुका है। दरअसल, पलवल पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ लंबे समय से अभियान चलाया हुआ है। इस प्रयास का अब जमीन पर असर दिखाने लगे हैं। पुलिस, ग्राम पंचायतों, सामाजिक संस्थाओं और युवाओं की भागीदारी से जिले में नशा विरोधी माहौल बना है। इसी अभियान के तहत नशा पीड़ित 197 लोगों का इलाज कराकर उन्हें दोबारा समाज की मुख्यधारा से जोड़ा गया है। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने कहा कि नशे से दूर रखने के लिए युवाओं को शिक्षा और खेल गतिविधियों से जोड़ना सबसे प्रभावी तरीका है। इसी सोच के तहत जिले में व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.