फरीदाबाद, जनवरी 2 -- पलवल। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के सार्थक नतीजे सामने आए हैं। जिले के 200 गांव और 33 वार्ड नशा मुक्त घोषित किए गए हैं। पुलिस के अनुसार यह अभियान जन आंदोलन का रूप ले चुका है। दरअसल, पलवल पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ लंबे समय से अभियान चलाया हुआ है। इस प्रयास का अब जमीन पर असर दिखाने लगे हैं। पुलिस, ग्राम पंचायतों, सामाजिक संस्थाओं और युवाओं की भागीदारी से जिले में नशा विरोधी माहौल बना है। इसी अभियान के तहत नशा पीड़ित 197 लोगों का इलाज कराकर उन्हें दोबारा समाज की मुख्यधारा से जोड़ा गया है। शिक्षा और खेल से जोड़ने पर जोर पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने कहा कि नशे से दूर रखने के लिए युवाओं को शिक्षा और खेल गतिविधियों से जोड़ना सबसे प्रभावी तरीका है। इसी सोच के तहत जिले में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं, जागरूकता का...