जौनपुर, जनवरी 21 -- थानागद्दी, हिन्दुस्तान संवाद। केराकत-थानागद्दी मुख्य मार्ग पर पांच दिन पहले सूजी और मैदा लदा ट्रक पलट गया था। सोमवार कि रात उक्त ट्रक को चोरों ने निशाना बनाया। मैजिक वाहन से पहुंचे चार शातिर चोर ट्रक से एक्सेल और टायर चोरी कर रहे थे। चोरी के दौरान हुई खटपट से ट्रक मालिक और चालक की नींद खुल गई। उनके विरोध करते ही चोर भागने लगे, लेकिन पीछा कर एक चोर को दबोच लिया गया, जबकि उसके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। ट्रक से चोरी करते समय पकड़े गए चोर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि उक्त वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है। ट्रक मालिक वीरू यादव ने बताया कि पांच दिन पहले टायर फटने से उनका ट्रक पलट गया था। मरम्मत की तैयारी चल रही थी, तभी रात में मैजिक से आए चोर ट्रक का सामान खोलकर ए...