बलिया, फरवरी 8 -- बलिया। खेजुरी थाना क्षेत्र के बालूपुर गांव के पास रविवार को अनियंत्रित ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में बालूपुर निवासी 35 वर्षीय आशा और 36 वर्षीय ऊषा के साथ ही कुछ अन्य महिलाएं और बच्चे जख्मी हो गये। आसपास के लोगों ने सभी को सीएचसी सिकन्दरपुर पहुंचाया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि दोनों महिलाओं के साथ ही उनके परिवार के कुछ अन्य लोग रिस्तेदारी में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ई-रिक्शा से जा रहे थे। रास्ता खराब होने से अनियंत्रित हुआ ई-रिक्शा पलट गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...