पूर्णिया, मार्च 24 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पर पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा की टिप्पणी पर सांसद पप्पू यादव के प्रवक्ता राजेश यादव ने पलटवार किया और कहा कि पूर्णिया में हार की बौखलाहट से अभी तक पूर्व सांसद बाहर नहीं आ सके है, तभी जनता द्वारा चुने हुए सांसद पर अभद्र टिप्पणी करते हैं। उन्होंने कहा कि यही हाल जदयू नेताओं का पटना से लेकर पूर्णिया तक देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर मुख्यमंत्री स्वयं अजीबोगरीब हरकत करते हैं। वहीं पूर्णिया के पूर्व सांसद अभद्रता की सीमा पार करते अक्सर नजर आते हैं, जो दर्शाता है कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.